Doctor Ki Salary Kitni Hoti Hai | डॉक्टर की सैलेरी कितनी होती है?

यदि आप Doctor Ki Salary Kitni Hoti Hai जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। यह पोस्ट आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस पोस्ट में हम बताने वाले हैं कि डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है, डॉक्टर की कौन-कौन सी डिग्री होती है और डॉक्टर कैसे बने आदि।

बहुत सारे ऐसे छात्र हैं जो 12वीं पास करने के बाद डॉक्टर बनना चाहते हैं लेकिन उन्हें यह चुनने में बहुत कठिनाई होती है कि वह कौन से डॉक्टर बने जैसे कि बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, एमबीबीएस या बीडीएस आदि।

अब आप इस पोस्ट के माध्यम से डॉक्टर की डिग्री और Doctor Ki Salary के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार से प्राप्त कर पाएंगे।

Table of Contents

Doctor Ki Salary Kitni Hoti Hai

Doctor डिग्रीDoctor Ki Salary
(डॉक्टर की सैलेरी कितनी होती है?)
MBBSऔसत वेतन ₹10.0 लाख सालाना
MBBS (MD)औसत वेतन ₹18.0 लाख सालाना
MBBS (MS)औसत वेतन ₹18.0 लाख सालाना
MBBS (DNB)औसत वेतन ₹17.0 लाख सालाना
BDSऔसत वेतन ₹7.0 लाख सालाना
BAMSऔसत वेतन ₹6.5 लाख सालाना
BHMSऔसत वेतन ₹6.0 लाख सालाना
BUMSऔसत वेतन ₹6.0 लाख सालाना
D.Mऔसत वेतन ₹60.0 लाख सालाना
M.Chऔसत वेतन ₹45.0 लाख सालाना
BNYSऔसत वेतन ₹5.5 लाख सालाना
BVSc. & AHऔसत वेतन ₹6.5 लाख सालाना
MBBS, MD, BDS, BAMS etc Doctor Ki Salary

डॉक्टरों की सैलरी विभिन्न कारणों पर निर्भर करती है, जैसे कि उनकी विशेषता, अनुभव, अध्ययन स्तर और स्थान के आधार पर। आमतौर पर, शुरुआती स्तर पर डॉक्टरों की सैलरी कुछ कम होती है, जो समय के साथ बढ़ती रहती है।

MBBS doctor ki salary kitni hoti hai | एमबीबीएस डॉक्टर की सैलेरी कितनी होती है?

MBBS डॉक्टर की सैलेरी ₹800000 से ₹1200000 होती है। एमबीबीएस डॉक्टरों की सैलरी अनुभव के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

भारत में, फ्रेशर एमबीबीएस डॉक्टरों की शुरुआती सैलरी आमतौर पर लगभग 8 से 10 लाख रुपये प्रति वर्ष होती है। लेकिन, ये वेतन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग हो सकता है।

MBBS doctor kya hota hai

MBBS यानी बैचलर ऑफ मेडिसिन, बैचलर ऑफ सर्जरी (Bachelor of Medicine, Bachelor of Surgery) होता है। यह डिग्री मेडिकल कॉलेज से 5.5 साल के पढ़ाई पूरी करके प्राप्त कर सकते हैं। यह डिग्री पूरी करने के बाद मेडिकल प्रैक्टिस करने का ऑथराइजेशन मिलता है। MBBS डॉक्टर चिकित्सा निदान, उपचार और रोगी देखभाल करने में विशेषज्ञ होते हैं।

MBBS doctor kaise bane

एमबीबीएस डॉक्टर बनने के लिए यह स्टेप फॉलो करना होगा:

  • 12वीं साइंस स्ट्रीम से : किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं साइंस स्ट्रीम (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) से 50% मार्क्स के साथ पास होना अनिवार्य है।
  • प्रवेश परीक्षा : एमबीबीएस कोर्स करने के लिए NEET, AIIMS, JIPMER आदि प्रवेश परीक्षा क्लियर करने के बाद आपके मार्क्स के हिसाब से आपको मेडिकल कॉलेज मैं एमबीबीएस कोर्स के लिए दाखिला लेने का मौका मिलता है।
  • एमबीबीएस की डिग्री : एमबीबीएस का कोर्स 5.5 साल का होता है। इस कोर्स में थियोरेटिकल नॉलेज के साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाती है।
  • इंटर्नशिप : एमबीबीएस कोर्स कंप्लीट होने के बाद 1 साल की इंटर्नशिप करना अनिवार्य है। इंटर्नशिप कंप्लीट होने के बाद आपको अपने स्टेट के मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर करना होगा तब जाकर आप लीगली मेडिकल प्रैक्टिस कर  सकेंगे।

MD doctor ki salary kitni hoti hai | MD डॉक्टर की सैलेरी कितनी होती है?

MD डॉक्टर की वार्षिक सैलरी 16 लाख से 20 लाख रुपये होती है। MD डॉक्टर की सैलरी विभिन्न कारणों पर निर्भर करती है, जैसे कि आपके चयनित क्षेत्र, अनुभव, लोकेशन आदि।

MD doctor kya hota hai

MD यानी “डॉक्टर ऑफ़ मेडिसिन” (Doctor of Medicine), यह पोस्ट ग्रैजुएट मेडिकल डिग्री है, जिसे एमबीबीएस के बाद किया जाता है। आसान भाषा में इन्हें दवाइयों का डॉक्टर भी कह सकते हैं क्योंकि इन्हें एमडी कोर्स के दौरान विशेष रुप से दवाइयों की जानकारी दी जाती है।

MD डॉक्टर किसी एक विषय के विशेषज्ञ होते हैं जैसे कि गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (Gastroenterology), कार्डियोलॉजी (Cardiology), न्यूरोलॉजी (Neurology), नेफ्रोलॉजी (Nephrology), मेडिकल ऑन्कोलॉजी (Medical Oncology), क्लीनिकल हेमाटोलोग्य (Clinical Hematology) आदि।

MD Doctor kaise bane

MD डॉक्टर बनने के लिए क्राइटेरिया निम्नलिखित है:

  • MBBS की डिग्री : किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।
  • प्रवेश परीक्षा : आपको (MD) विशेषज्ञ डॉक्टर बनने के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) प्रवेश परीक्षा जैसे NEET PG,  AIIMS PG, JIPMER PG देनी होगी।
  • एक विशेषण चुनें : प्रवेश परीक्षा में आए अंक और अपनी रूचि के अनुसार MD के लिए  एक विशेषण को चुनना होता है। आंतरिक चिकित्सा, बाल रोग, रेडियोलॉजी, डर्मेटोलॉजी आदि में विशेषज्ञता (MD) कर सकते हैं।
  • MD डिग्री : MD प्रोग्राम आमतौर पर तीन वर्ष का होता है, जिसके दौरान आपको अपने चुने गए क्षेत्र में गहराई से प्रशिक्षण दिया जाता है।

MS doctor ki salary kitni hoti hai | MS डॉक्टर की सैलेरी कितनी होती है?

MS डॉक्टर की मासिक सैलरी करीब 60,000 से 1.5 लाख रुपये के बीच होती है। हालांकि, यह उनके विशेषज्ञ क्षेत्र और अनुभव के आधार पर भी विभिन्न हो सकती है।

MS doctor kya hota hai

MS यानी “मास्टर ऑफ सर्जरी” (Master of Surgery), यह पोस्ट ग्रैजुएट मेडिकल डिग्री है। MS डिग्री के दौरान सर्जरी क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाता है।

MS डॉक्टर सर्जिकल प्रक्रियाओं, ऑपरेशन्स और उपचारों में माहिर होते हैं। इन्हें अलग-अलग सर्जिकल विशेषगतियों में प्रशिक्षण दिया जाता है, जैसे कि जनरल सर्जरी, आयुर्वेदिक सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, आदि।

MS doctor kaise bane

MS डॉक्टर बनने के लिए निम्नलिखित बातों को फॉलो करना होगा:

  • MBBS डिग्री : MS डॉक्टर बनने के लिए सबसे पहले आपको MBBS की डिग्री प्राप्त करनी होगी। किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से।
  • प्रवेश परीक्षा : MS की पढ़ाई के लिए आपको प्रवेश परीक्षा देनी होगी जैसे कि NEET PG, AIIMS PG, JIPMER PG आदि। इन परीक्षाओं में प्राप्त की अंकों के आधार पर MS की पढ़ाई के लिए एडमिशन दिया जाता है।
  • रजिस्ट्रेशन :  MS डिग्री प्राप्त करने के बाद आपको मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर करना होगा ताकि आप कानूनी तौर पर मेडिकल प्रैक्टिस और सर्जरी कर सकें।

sarjan ki salary kitni hoti hai

सर्जन का सालाना वेतन ₹15 लाख से ₹25 लाख प्रति वर्ष है। हालांकि, यह उनके विशेषज्ञ क्षेत्र और अनुभव के आधार पर भी विभिन्न हो सकती है।

BDS doctor ki salary kitni hoti hai | BDS डॉक्टर की सैलेरी कितनी होती है?

BDS डॉक्टर की शुरुआती सैलरी ₹40000 से ₹60000 प्रति माह होती है। उनके एक्सपीरियंस और स्पेशलाइजेशन के साथ उनकी सैलरी में बढ़ोतरी होती रहती है।

BDS doctor kya hota hai

BDS का मतलब “बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी” (Bachelor of Dental Surgery) होता है। यह डेंटिस्ट्री (dentistry) के फील्ड का एक अंडरग्रैजुएट कोर्स है।

BDS डॉक्टर ओरल हेल्थ, दांत, मसूड़े और मुंह से संबंधित समस्याओं के निदान, उपचार और रोकथाम में माहिर होते हैं।

BDS doctor kaise bane

BDS डॉक्टर बनने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा :

  • कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) : किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं, साइंस स्ट्रीम से 50% मार्क्स के साथ पास होना अनिवार्य है।
  • प्रवेश परीक्षा : NEET प्रवेश परीक्षा में आए अंकों के आधार पर BDS कोर्स के लिए एडमिशन लेने का मौका मिलता है।
  • BDS कोर्स की अवधि : BDS कोर्स की पढ़ाई पूरी करने में 4-5 साल का समय लगता है। कोर्स के दौरान थियोरेटिकल नॉलेज के साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाती है।
  • रजिस्ट्रेशन : BDS कोर्स कंप्लीट हो जाने के बाद राज्य के डेंटल काउंसिल से रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। तभी आप लीगली डेंटल प्रैक्टिस कर सकते हैं।

BSc. Nursing की सैलरी कितनी होती है?

अगर आप बीएससी नर्सिंग से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ऊपर (BSc. Nursing की सैलरी कितनी होती है?) पर क्लिक करें।

BAMS doctor ki salary kitni hoti hai | BAMS डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है?

BAMS डॉक्टर की शुरुआती सैलरी ₹40000 से ₹50000 प्रतिमाह होती है। कौशल और अनुभव के साथ उनकी सैलरी में भी बढ़ोतरी होती रहती है।

BAMS kya hota hai

BAMS का मतलब “बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी” (Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery) होता है। यह आयुर्वेदिक चिकित्सा डिग्री कोर्स है, इसके माध्यम से छात्र आयुर्वेदिक चिकित्सा के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त करते हैं।

BAMS doctor kaise bane

BAMS डॉक्टर बनने के लिए निम्नलिखित बातों को फॉलो करना होगा :

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% मार्क्स के साथ 12वीं साइंस स्ट्रीम से पास होना अनिवार्य है।
  • NEET या फिर स्टेट के द्वारा आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा के अनुसार बीएएमएस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए मौका दिया जाता है।
  • बीएमएस की पढ़ाई पूरी करने में 5 साल का समय लगता है जिसमें थियोरेटिकल नॉलेज के साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है और कोर्स कंप्लीट होने के बाद 1 साल का इंटर्नशिप करना अनिवार्य होता है।

GNM की सैलरी कितनी होती है?

अगर आप जीएनएम से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ऊपर (जीएनएम की सैलरी कितनी होती है?) पर क्लिक करें।

BHMS doctor ki salary kitni hoti hai | BHMS डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है?

BHMS डॉक्टर की महीने की सैलरी की बात करें तो उन्हें ₹35000 से ₹50000 मिलते हैं। एक्सपीरियंस के साथ उनकी सैलरी में भी बढ़ोतरी होती रहती है।

BHMS kya hota hai

BHMS यानी “बैचलर ऑफ़ होम्योपैथी मेडिसिन एंड सर्जरी” (Bachelor of Homeopathic Medicine and Surgery) होता है। बीएचएमएस एक होम्योपैथिक मेडिसिन डिग्री कोर्स है।

इस कोर्स के दौरान छात्रों को होम्योपैथिक सिद्धांत, होम्योपैथिक दवाओं के उपयोग, और होम्योपैथिक उपचार तकनीक के बारे में ज्ञान प्रदान किया जाता है।

BHMS doctor kaise bane

BHMS डॉक्टर बनने के लिए इन बातों का ध्यान रखना होगा :

  • बीएचएमएस डॉक्टर बनने के लिए 12th science stream से 50% मार्क्स के साथ पास होना चाहिए।
  • NEET या फिर राज के द्वारा आयोजित किए गए प्रवेश परीक्षा के आधार पर बीएचएमएस कोर्स में एडमिशन लेने का मौका दिया जाता है।

DMLT की सैलरी कितनी होती है?

अगर डीएमएलटी के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ऊपर (डीएमएलटी की सैलरी कितनी होती है?) पर क्लिक करें।

BUMS doctor ki salary kitni hoti hai | BUMS डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है?

BUMS डॉक्टर के शुरुआती सैलरी ₹30000 से ₹50000 प्रति माह होती है। कौशल और अनुभव के साथ उनकी सैलरी भी बढ़ते रहती है।

BUMS kya hota hai

BUMS का मतलब “बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी” (Bachelor of Unani Medicine and Surgery) होता है। या एक अंडर ग्रैजुएट डिग्री कोर्स है। इसके पढ़ाई करके छात्र यूनानी चिकित्सा के विशेषज्ञ बनते हैं।

BUMS डॉक्टर यूनानी चिकित्सा के सिद्धांतों और प्रथाओं का इस्तमाल करके बीमारियों की चिकित्सा करते हैं।

BUMS doctor kaise bane

BUMS डॉक्टर बनने के लिए निम्नलिखित बातों को फॉलो करें :

  • 12वीं साइंस स्ट्रीम से 50% मार्क्स के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से होना जरूरी है।
  • राज्य द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा या फिर NEET जैसी प्रवेश परीक्षा में आए अंकों के आधार पर BUMS कोर्स के लिए एडमिशन लेने का मौका दिया जाता है।

BNYS doctor ki salary kitni hoti hai | BNYS डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है?

BNYS डॉक्टर की शुरुआती सैलरी ₹25000 प्रतिमा होती है। वेतन अलग-अलग कारकों पर निर्भर करता है, जैसे आपका अनुभव, स्थान, और नौकरी प्रोफ़ाइल।

BNYS kya hota hai

BNYS का मतलब “बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगा साइंस” (Bachelor of Yoga and Naturopathy Sciences) होता है। यह एक अंडरग्रैजुएट डिग्री कोर्स है। जिसमें कि नेचुरोपैथी और योगा के क्षेत्र में जानकारी और ट्रेनिंग दिया जाता है।

BNYS डॉक्टर मरीजों का इलाज करने के लिए नेचुरल तरीके और यौगिक विधियों का प्रयोग करते हैं।

BNYS | नेचुरोपैथी डॉक्टर कैसे बने

नेचुरोपैथी डॉक्टर बनने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें :

  • BNYS डॉक्टर बनने के लिए 12वीं साइंस स्ट्रीम से पास होना अनिवार्य है।
  • NEET, CG BNYS जैसी प्रवेश परीक्षा पास कर लेने के बाद मार्क्स के अनुसार कोर्स में एडमिशन लेने का मौका दिया जाता है।
  • यह एक अंडरग्रैजुएट कोर्स है जिसे पूरा करने में 4.5 साल का समय लगता है। कोर्स पूरा होने के बाद 1 साल का इंटर्नशिप करना अनिवार्य होता है।

BVSc. & AH doctor ki salary kitni hoti hai | BVSc. & AH डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है?

BVSc. & AH डॉक्टर के शुरुआती सैलरी ₹35000 से ₹40000 प्रति माह होती है। इनकी सैलरी एक्सपीरियंस के अनुसार बढ़ती रहती है।

BVSc. & AH kya hota hai

BVSc. & AH का मतलब “बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी” (Bachelor of Veterinary Science and Animal Husbandry) होता है।

यह एक अंडरग्रैजुएट कोर्स है जिसमें कि पशु चिकित्सा और पशु पालन के क्षेत्र में नॉलेज और प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

BVSc. & AH doctor kaise bane

BVSc. & AH डॉक्टर बनने के लिए निम्नलिखित बातों को फॉलो करना होगा :

  • 12वीं साइंस स्ट्रीम (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) से पास होना अनिवार्य है।
  • BVSc. & AH कोर्स के लिए एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर होता है जैसे कि NEET-UG
  • BVSc. & AH 5.5 साल का कोर्स है जिसमें कि 4.5 साल थियोरेटिकल नॉलेज और ट्रेनिंग दी जाती है और एक साल इंटर्नशिप करना होता है।

DM doctor ki salary kitni hoti hai | DM डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है?

DM डॉक्टर की सैलरी ₹40 लाख से ₹60 लाख सालाना होती है। उनकी सैलरी विशेषज्ञता और एक्सपीरियंस पर भी डिपेंड करता है। एक्सपीरियंस के साथ उनकी सैलरी भी बढ़ती रहती है।

DM doctor kya hota hai

DM का मतलब “डॉक्टरेट इन मेडिसिन” (Doctorate in Medicine) होता है।यह मेडिकल क्षेत्र की पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री है। ये डॉक्टर उच्च प्रशिक्षित विशेषज्ञ होते हैं, जिन्होंने चिकित्सा के एक विशिष्ट क्षेत्र में उन्नत प्रशिक्षण और शिक्षा प्राप्त की होती है।

DM doctor kaise bane

DM डॉक्टर बनने के लिए निम्नलिखित बातों को फॉलो करना होगा :

  • डीएम डॉक्टर बनने के लिए सबसे पहले आपको एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करनी होगी और 1 साल का इंटर्नशिप भी पूरा करना होगा।
  • एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद MD या फिर MS की पढ़ाई पूरी करनी होगी।
  • DM कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा : MD/MS की पढ़ाई पूरी कर लेने के बाद AIIMS, PGI Chandigarh आदि  जैसे चिकित्सा संस्थान की प्रवेश परीक्षा को पास करना होगा। तब जाकर आप डीएम की पढ़ाई कर पाएंगे।

M.Ch doctor ki salary kitni hoti hai | M.Ch डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है?

M.Ch डॉक्टर की सैलरी ₹3 लाख से ₹4 लाख प्रति माह होती है। एक्सपीरियंस के साथ उनकी सैलरी भी बढ़ती रहती है।

M.Ch doctor kya hota hai

M.Ch का मतलब “मास्टर ऑफ चिरुर्गिया” (Master of Chirurgiae) होता है। यह पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्स है। M.Ch डॉक्टर सर्जरी के विभिन्न क्षेत्रों में सुपर विशेषज्ञ होता है। जैसे कि यूरोलॉजी, कार्डियक सर्जरी, जनरल सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, कार्डियोवस्कुलर थोरेसिक सर्जरी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, आदि।

M.Ch doctor kaise bane

M.Ch डॉक्टर बनने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा :

  • सबसे पहले MBBS की डिग्री पूरी कर लेनी होगी। MBBS की डिग्री कंप्लीट होने के बाद 1 साल का इंटर्नशिप भी अनिवार्य है।
  • अगर आप MBBS के बाद डायरेक्ट M.Ch करना चाहते हैं तो 5 साल का समय लगेगा। वहीं MD के बाद M.Ch करने में 3 साल का समय लगता है।
  • NEET-SS, MCAT, UCAT जैसी प्रवेश परीक्षा में आए अंकों के आधार पर M.Ch में एडमिशन लेने के लिए मौका दिया जाता है।

FAQ: Doctor ki salary kitni hoti hai

MS doctor full form in hindi

MS का फुल फॉर्म “मास्टर इन सर्जरी” (Master in Surgery) होता है।

BDS full form in hindi

BDS का फुल फॉर्म “बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी” (Bachelor of Dental Surgery) होता है।

DM doctor full form in hindi

DM डॉक्टर का फुल फॉर्म “डॉक्टरेट ऑफ़ मेडिसिन” (Doctorate of Medicine) होता है।

MCH doctor full form in hindi

MCH डॉक्टर का फुल फॉर्म “मास्टर ऑफ चिरूर्गी” (Master of Chirurgiae) होता है।

BNYS full form in hindi

BNYS का फुल फॉर्म “बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस” (Bachelor of Naturopathy and Yogic Sciences) होता है।

BVSc & AH full form in hindi

BVSc & AH का फुल फॉर्म “बैचलर ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल हसबेंडरी” (Bachelor of Veterinary and Animal Husbandry) होता है।

DNB doctor full form in hindi

DNB डॉक्टरका फुल फॉर्म “डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड” (Diplomate of National Board) होता है।

surgeon doctor ki salary kitni hoti hai

Surgeon डॉक्टर की सैलरी ₹1 लाख से ₹1.5 लाख प्रति माह होती है।

इस पोस्ट doctor ki salary kitni hoti hai, मैं मैंने सारे डॉक्टरों की औसत सैलरी और इस कोर्स को कैसे करें, के बारे में सारी जानकारी देने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है कि आपके सारे प्रश्नों का उत्तर मिल गया होगा। अगर अभी भी आपके मन में कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में हमसे जरूर पूछें।
Share This Article

Leave a Comment