MBBS के लिए NEET में कितने मार्क्स चाहिए 2024

अगर आप जानना चाहते हैं कि MBBS के लिए NEET में कितने मार्क्स चाहिए में तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। मैं आपको बताने जा रहा हूं MBBS NEET Cutoff 2024 का passing marks. जो भी छात्र NEET की परीक्षा में शामिल हुए थे. वे जल्द से जल्द NEET Exam Result 2024 जानना चाह रहे हैं।

NEET परीक्षा पास करने के बाद छात्रों को उनके अंकों के हिसाब से MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS और भी कई कोर्स है जिनमें एडमिशन लेने का मौका मिलता है। NEET यानी National Eligibility cum Entrance Test की परीक्षा NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा आयोजित होती है। एनटीए के द्वारा उनके आधिकारिक वेबसाइट (neet.nta.nic.in) पर नीट परिणाम  के साथ Neet Cutoff 2024 भी जारी किया  जाता है। आप इस ब्लॉग को पूरा पढ़ें। मुझे उम्मीद है कि आपके सारे प्रश्नों का उत्तर मिल जाएगा।

Table of Contents

MBBS के लिए NEET में कितने मार्क्स चाहिए | MBBS ke liye neet me kitne marks chahiye

अगर आप सरकारी कॉलेज से एमबीबीएस करना चाहते हैं तो आपको नीट में, अगर आप General या OBC कैटेगरी में है तो आपको कम से कम 620+ नंबर  लाना होगा और अगर आप SC/ST कैटेगरी में आते हैं तो आपको 550+ नंबर लाना होगा। तब आपको सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस मिल जाएगी।

अगर आप प्राइवेट कॉलेज से एमबीबीएस करना चाहते हैं तो आपको नीट की परीक्षा में कम से कम 50% नंबर लाने पर आप प्राइवेट कॉलेज से एमबीबीएस करने के लिए काउंसलिंग करा सकते हैं। लेकिन अगर आपका मार्क्स 450+ रहा तो आप आसानी से किसी अच्छे प्राइवेट एमबीबीएस कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं।

MBBS के लिए NEET में कितना परसेंट मार्क्स चाहिए

NEET परीक्षा के न्यूनतम पासिंग मार्क्स 720 में से केवल 117 है। लेकिन इतना नंबर किसी भी सरकारी या प्राइवेट कॉलेज से एमबीबीएस करने के लिए काफी नहीं है। 

क्योंकि अगर आप UR/EWS कैटेगरी के कैंडिडेट हो तो आपको नीट की परीक्षा में कम से कम 50% मार्क्स लाना होगा। और अगर आप OBC/SC/ST कैटेगरी के कैंडिडेट हैं तो आपको NEET की परीक्षा में कम से कम 40% मार्क्स लाना होगा। OBC/ SC/ ST- PH के उम्मीदवारों के लिए भी 40% और General – PH के उम्मीदवारों को 45% मार्क्स लाना अनिवार्य हैं।

Sl.CategoryNEET Cut-off Percentile
1UR/EWS50%
2General – PH 45%
3OBC/ SC/ ST 40%
4OBC/ SC/ ST- PH 40%
इसमें जो डाटा बताया गया है MBBS के लिए NEET में कितने मार्क्स चाहिए. वह पिछले साल के कट ऑफ परसेंटाइल के हिसाब से है। और हर साल कट ऑफ परसेंटाइल इतना ही होता है.

720 में से एमबीबीएस के लिए कितने अंक चाहिए

अगर आप सरकारी कॉलेज से एमबीबीएस करना चाहते हैं तो आपको नीट में जनरल कैटेगरी के लिए 720 में से  600 नंबर से ऊपर लाना होगा तब आपको ऑल इंडिया काउंसलिंग में सरकारी एमबीबीएस कॉलेज के लिए सीट मिल जाएगी। और अगर आप प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो जनरल कैटेगरी के लिए नीट की परीक्षा में कम से कम 50% मार्क्स लाना होगा। तब आप प्राइवेट कॉलेज से एमबीबीएस में एडमिशन ले सकते हैं।

अगर आप OBC कैटेगरी के छात्र हैं तो आपको 720 में से 580 नंबर से ऊपर लाना होगा। तब आपको ऑल इंडिया काउंसलिंग के द्वारा एमबीबीएस के लिए सीट मिल जाएगा। और अगर प्राइवेट कॉलेज से MBBS में एडमिशन लेना चाहते हैं तो OBC कैटेगरी के छात्रों को NEET की परीक्षा में कम से कम 40% अंक लाना होगा। तब आप प्राइवेट कॉलेज से MBBS में एडमिशन ले सकते है.

नीट में सरकारी कॉलेज के लिए कितने नंबर चाहिए

NEET में सरकारी कॉलेज पाना चाहते हैं और अगर आप जनरल कैटेगरी के छात्र हैं तो आपको 720 में से 600  नंबर से अधिक लाना होगा।

OBC वर्ग के छात्रों को 580 से अधिक नंबर लाना होगा। SC कैटेगरी के कैंडिडेट को 500 से अधिक नंबर लाना होगा। और ST कैटेगरी के छात्रों को 450 से अधिक नंबर लाना होगा, तब आपको किसी सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस मिल जाएगा।

NEET के लिए 10th में कितने प्रतिशत मार्क्स चाहिए?

NEET में दसवीं के लिए कम से कम 60% मार्क्स लाना होगा। क्योंकि NEET की परीक्षा के लिए आपको 12th में साइंस (Physics, Chemistry, Biology ) लेना होगा और बहुत सारे ऐसे कॉलेज हैं जो कि 60% से कम मार्क्स आने पर अपने यहां साइंस में एडमिशन नहीं लेते हैं तो अगर आप 60% से ऊपर मार्क्स लाएंगे तो आप आसानी से किसी भी अच्छे कॉलेज में साइंस में एडमिशन ले सकते हैं।

जो भी छात्र यह सोच रहे हैं कि NEET के लिए 10th में कितना प्रतिशत मार्क्स लाना होगा तो मैं उन्हें बता देता हूं कि दसवीं में आप बस पास भी हो जाए तो चलेगा लेकिन आप अच्छा नंबर से पास होते हैं तो आपको आसानी से 12th के लिए अच्छे कॉलेज में साइंस से एडमिशन मिल जाएगा।

NEET के लिए 12th में कितना प्रतिशत मार्क्स चाहिए

नीट के लिए 12 वीं में न्यूनतम प्रतिशत सामान्य वर्ग के छात्रों को कम से कम 50% मार्क्स लाना होगा। OBC/SC/ST कैटेगरी के कैंडिडेट को 12th में कम से कम 40% मार्क्स लाना होगा,और सामान्य वर्ग के विकलांग उम्मीदवारों को 12th में 45% मार्क्स लाना होगा। तभी वह NEET की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 

नीट की परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को 12th में  Science ( Physics, Chemistry, Biology) लेना अनिवार्य है।

BDS के लिए NEET में कितने मार्क्स चाहिए

BDS के लिए NEET में अगर आप जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट हैं तो 580+ नंबर लाना होगा। अगर आप OBC कैटेगरी से है तो 570+ नंबर लाना होगा। अगर आपका वर्ग SC है तो 470+ नंबर लाना होगा। और ST कैटेगरी के छात्रों को 450+ नंबर लाने पर सरकारी कॉलेज में बीडीएस की सीट मिल सकती है।

BDS यानी बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी ( Bachelor of Dental Surgery ). यह एक अंडरग्रैजुएट कोर्स है जिसे पूरा करने में 4 से 5 साल लग जाते हैं। इसमें इंटर्नशिप भी शामिल होता है। इसे पूरा करने के बाद आप एक दंत चिकित्सक के रूप में काम कर सकते हैं या फिर आप अपने पढ़ाई को आगे भी जारी रख सकते हैं।

BAMS ke liye NEET me kitne marks chahiye

BAMS  के लिए NEET में अगर आप जनरल कैटेगरी से हैं तो आपको 540 नंबर से अधिक लाना होगा। और आप OBC category से हैं तो आपको 500 प्लस नंबर लाना होगा। SC कैटेगरी के छात्रों को कम से कम 425+ नंबर लाना पड़ेगा। और अगर आप ST वर्ग के कैंडिडेट हैं तो आपको 400+ नंबर लाना होगा, तभी आपको सरकारी कॉलेज में BAMS की सीट मिल पाएगी।

BAMS  बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी ( Bachelor of Ayurvedic medicine and surgery ). BAMS की डिग्री पूरी करने में साढे 5 साल का समय लगता है, इसमें 1 साल का इंटर्नशिप भी शामिल रहता है। BAMS की डिग्री पूरी करने के बाद आप पूरे भारत देश में कहीं भी आयुर्वेद चिकित्सक के रूप में प्रैक्टिस कर सकते हैं। और अगर आप चाहे तो आगे की पढ़ाई भी जारी रख सकते हैं।

BAMS course details in Hindi 👉 click here

NEET में 720 में से पासिंग मार्क्स क्या है

नीट में 720 में से पासिंग मार्क्स 715 – 117 सामान्य वर्ग के कैंडिडेट के लिए है। OBC/SC/ST कैटेगरी के छात्रों के लिए नीट की परीक्षा में पासिंग मार्क्स 116 – 93 है। OBC/ SC/ ST- PH के लिए पासिंग मार्क्स 104-93 है। और General – PH  के लिए पासिंग मार्क्स 116-93 है।

Sl.CategoryNEET Passing Marks
1OBC/ SC/ ST- PH   104 – 93
2OBC/ SC/ ST116 – 93
3General – PH 116 – 105
4UR/EWS715 – 117
इसमें जो डाटा बताया गया है वह पिछले साल के passing marks है.

क्या मुझे NEET में 550 अंकों के साथ सरकारी मेडिकल कॉलेज मिल सकता है?

आप NEET में 550 यानी 500 से 600 के बीच में अंक लाते हैं तो आपको सरकारी कॉलेज मिल सकती है। अगर SC/ST के छात्र 500 से 600 नंबर NEET की परीक्षा में लाते हैं तो उनकी संभावना बहुत ज्यादा है कि सरकारी कॉलेज उन्हें मिल जाए।

यदि आप ओबीसी कैटेगरी के छात्र हैं तो आपको कम से कम 600 नंबर लाना ही होगा। अगर आप जनरल वर्ग के छात्र हैं तो आपको NEET की परीक्षा में 620+ नंबर लाना होगा तब जाकर आप सरकारी कॉलेज में एडमिशन ले पाएंगे।

क्या बिना NEET के MBBS कर सकते हैं?

बहुत सारे छात्र यह जानना चाहते हैं कि क्या बिना NEET के MBBS किया जा सकता है? मैं आपको बता दूं कि बिना नेट के आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट कॉलेज से एमबीबीएस नहीं कर सकते हैं। आपको एमबीबीएस में एडमिशन लेने के लिए नीट में मिनिमम पासिंग मार्क्स तो लाना ही होगा।

FAQ: MBBS ke liye neet me kitne marks chahiye

  1. MBBS के लिए NEET में कितने मार्क्स चाहिए?

    MBBS के लिए NEET में 50% मार्क्स चाहिए सामान्य ( General ) केटेगरी के छात्रों के लिए। OBC/SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नीट में 40% मार्क्स लाना अनिवार्य है।

  2. नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए 2023 ?

    नीट में पास होने के लिए 116 – 93 नंबर चाहिए OBC/ SC/ ST  कैटेगरी के लिए। UR/EWS के लिए 715-117. General – PH के लिए 116 – 93 और UR/EWS के लिए 715-117  नंबर चाहिए।

  3. क्या NEET में 550 अंकों में सरकारी कॉलेज मिल सकता है?

    NEET में 550 अंकों में सरकारी कॉलेज मिलने की संभावना है SC/ST वर्ग के कैंडिडेट को। OBC कैटेगरी के छात्रों को MBBS में एडमिशन के लिए 600+ मार्क्स लाना होगा। और जनरल कैटेगरी के छात्रों को 620+ मार्क्स लाना होगा तभी उन्हें सरकारी कॉलेज मिल पाएगी MBBS के लिए।

  4. बिना NEET के MBBS में एडमिशन कैसे मिल सकता है?

    यदि आप बिना नेट के MBBS में एडमिशन लेना चाहते हैं तो ऐसा कभी नहीं हो सकता है। आप MBBS में एडमिशन लेना चाहते हैं तो NEET की परीक्षा देना अनिवार्य है। NEET की परीक्षा में 50% मार्क्स लाना भी जरूरी है जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए। और OBC/SC/ST  वर्ग के कैंडिडेट के लिए NEET की परीक्षा में 40% मार्क्स लाना जरूरी है MBBS में एडमिशन लेने के लिए।

MBBS के लिए NEET में कितने मार्क्स चाहिए

मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा पोस्ट ( एमबीबीएस के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए ) पढ़कर काफी सारी जानकारी प्राप्त हुई होगी। और लगभग आपके सारे प्रश्नों का उत्तर मिल गया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पढ़कर जानकारी मिली हो तो हमें कमेंट बॉक्स में प्रोत्साहना दें और अगर आपको कुछ गलत लग रहा हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं ताकि हम उसे ठीक कर सके।
Share This Article

1 thought on “MBBS के लिए NEET में कितने मार्क्स चाहिए 2024”

Leave a Comment